होम

प्रोफेसर बिश सान्‍याल राष्‍ट्रीय कार्य संस्‍थान में पधारे।

14 जनवरी 2010

रा.न.का.सं., नई दिल्‍ली

प्रोफेसर बिश सान्‍याल मैसाचुसैट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टैक्‍नोलॉजी (एम.आई.टी.) के शहरी अध्‍ययन एवं योजना विभाग से 14 जनवरी 2010 को रा.न.का.सं. में पधारे। वर्तमान में, वह प्रमुख रूप से इंडियन इंस्‍टीट्यूट फॉर ह्यूमन सैटलमेंट, बैंगलोर के लिए स्‍नातक स्‍तर के पाठ्यक्रम का विकास कर रहे है।

रा.न.का.सं. के अनुसंधान अधिकारियों ने अपना परिचय दिया तथा अपनी वर्तमान गतिविधियों के बारे में उन्‍हें बताया, जिनके विषय में प्रोफेसर सान्‍याल ने उत्‍साहजनक तथा बहुमूल्‍य सुझाव दिए। उन्‍होंने रा.न.का.सं. तथा एम.आई.टी. के मध्‍य मजबूत संबंध तथा स्‍थायी कड़ी बनाने के लिए अवसर तलाशने की आशा व्‍यक्‍त की।